
औरंगाबाद के नवीनगर में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से स्वच्छता पर्यवेक्षक की मौत, गांव में पसरा मातम।
नवीनगर / औरंगाबाद, 21 अगस्त 2026 24 NewsLive
औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़ गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। धान की फसल की पटवन के लिए खेत में मोटर स्टार्ट करने गए 42 वर्षीय स्वच्छता पर्यवेक्षक जयप्रकाश सिंह बिजली करंट की चपेट में आ गए।
बताया जाता है कि मोटर चालू करने के दौरान अचानक करंट प्रवाहित हो गया और जयप्रकाश गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें नवीनगर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक जयप्रकाश सिंह झारखंड के पलामू जिले के पिपरा प्रखंड में स्वच्छता पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत थे। वे छुट्टी पर अपने पैतृक गांव चंद्रगढ़ आए हुए थे।
पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।
नवीनगर थाना पुलिस ने घटना की पुष्टि की है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
#Aurangabad #Nabinagar #ElectricShock #BiharNewsHindi
#24NewsLive