कानपुर: दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में शालू को राहत
दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में 6 सितंबर को जेल भेजी गई शालू अब 22 दिन बाद जेल से बाहर आएगी। खबर के मुताबिक, उसके खिलाफ ठोस सबूत न मिलने के आधार पर विवेचक ने न्यायिक हिरासत से रिहाई के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था।
कोर्ट ने प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए शालू की रिहाई के आदेश दिए हैं। उसे 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र के साथ अंडरटेकिंग भी देनी होगी कि अदालत या विवेचक के बुलाने पर वह उपस्थित होगी।
शालू के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित के मुताबिक, बंधपत्र और अंडरटेकिंग न्यायालय में दाखिल कर दी गई है और रिहाई परवाना भी जारी हो चुका है। जल्द ही शालू की जेल से रिहाई हो जाएगी।
#Kanpur #KanpurNews #VineetMinocha #TraderMurderCase #Shalu #MurderCase #CrimeNews #KanpurCrime #GroundZeroNews #BreakingNews #UPNews