पेंशन दिवस पर 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनर्स सम्मानित
पंचकूला। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा, जिला पंचकूला की ओर से पेंशन दिवस के अवसर पर जाट भवन, सेक्टर-6 पंचकूला में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनर्स को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में जिला प्रधान लैक सिंह कपूर सहित संघ के विभिन्न पदाधिकारियों ने पेंशनर्स को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को सराहा। पदाधिकारियों ने कहा कि पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा उनके हितों के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स मौजूद रहे। समारोह में पेंशनर्स के सम्मान के साथ-साथ उनके अधिकारों और मांगों को लेकर भी चर्चा की गई।
#सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण