आमघाट के पास रेलवे का इलेक्ट्रिक पोल धंसा, कई ट्रेनें रास्ते में रुकीं, रेल परिचालन प्रभावित
मिर्जापुर। आमघाट के पास मिट्टी की खुदाई के दौरान जेसीबी से रेलवे का इलेक्ट्रिक पोल धंस गया, जिससे रेल परिचालन बाधित हो गया। घटना की सूचना पर आरपीएफ की टीम और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पोल धंसने के कारण प्रयागराज से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच कई ट्रेनें अलग-अलग स्थानों पर खड़ी हो गईं। अचानक रेल परिचालन रुकने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
#Mirzapur #RailwayNews #आमघाट #TrainDelay #TodayMirzapurNews