
पट्टी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राधा रमण मिश्रा का निधन, अधिवक्ता जगत में शोक की लहर
प्रतापगढ़।
जनपद प्रतापगढ़ की पट्टी तहसील के पूर्व बार अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राधा रमण मिश्रा का सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, अधिवक्ता समाज और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।
राधा रमण मिश्रा लंबे समय तक अधिवक्ता के रूप में न्यायिक सेवा से जुड़े रहे और पट्टी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों तथा न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे अपने सरल स्वभाव, निष्पक्ष व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के लिए क्षेत्र में विशेष सम्मान रखते थे।
उनके निधन को अधिवक्ता समाज ने अपूरणीय क्षति बताया है। शोक व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधि तथा शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।