पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित शामन्तो ज्वेलर्स में हुई डकैती की वारदात का बिहार में खुलासा हुआ है। बिहार एसटीएफ और पटना जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने बख्तियारपुर एवं अथमलगोला थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से डकैती में लूटे गए 429 ग्राम सोने के आभूषण और 4.264 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। इसके अलावा एक अवैध देसी पिस्टल, सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक टैब और एक तराजू भी जब्त किया गया है।
इस कार्रवाई को हावड़ा ज्वेलरी डकैती कांड के खुलासे में बड़ी सफलता माना जा रहा है। संयुक्त टीम गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अब इस मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों और डकैती से जुड़े बाकी पहलुओं की जांच में जुटी है।