10 ग्राम चिट्टे के साथ हरियाणा के चार युवक गिरफ्तार, भुंतर पुलिस की कार्रवाई
भुंतर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हाट बजौरा में मंडी-कुल्लू फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक टैक्सी स्विफ्ट डिजायर (PB01D-9481) से 10 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने वाहन में सवार हरियाणा के जिला अंबाला निवासी चार युवकों — मलकीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, अभिषेक और वीरेन्द्र सिंह — को गिरफ्तार किया है। बरामद चिट्टे की अवैध बाजार कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस थाना भुंतर में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब नशे के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।
#यूनिकटुडेन्यूज़ #UTHimachal #कुल्लू_न्यूज़ #भुंतर #चिट्टा_बरामद #हिमाचल_पुलिस #HimachalNews #KulluNews #DrugCase #Chitta #UniqueTodayNews