कल पट्टी आएंगे भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह
#प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह मंगलवार को पट्टी आएंगे। वह पूर्वाह्न 11 बजे मेन रोड स्थित खंडेलवाल ब्रदर्स प्रतिष्ठान पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। दिनेश प्रताप सिंह भाजपा संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले नेताओं में गिने जाते हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी नेताओं में भी माना जाता है। उनके पट्टी आगमन को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी आशीष खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने तथा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता का स्वागत एवं अभिनंदन करने की अपील की है।
#pratapgarh #pratapgarhup72 #bjp #BJPGovernment #BJPNEWS #BJP4UP