#अलीगढ़ में घर के अंदर गला रेतकर व्यक्ति की हत्या से सनसनी, खून से लथपथ शव बरामद; पत्नी और मायके पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप, चाकू मिला,अलीगढ़ के देहली गेट थाना क्षेत्र के शाहजमाल छोटे क्वार्टर में घर के भीतर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के गले पर गंभीर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। घर का फर्श और शव खून से सना मिला। मौके से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके मायके पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।||| खबर अलीगढ़ डेली न्यूज़ ||||आरोप है कि पत्नी और मायके पक्ष के लोग शव के साथ घर में मौजूद थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Hashtags
#Aligarh #CrimeNews #BreakingNews #MurderCase #UttarPradesh
Koil, Aligarh | Aug 20, 2026