
गोगा मेड़ी जाने निकला था 28 वर्षीय अमन… 3 दिन बाद गहरे गड्ढे से मिला श'व, खौ'फनाक हालत देख कां'प उठे लोग! 😢
अलावला में द'र्दनाक हा'दसा: गोगा मेड़ी जाने निकला युवक बना का'ल का ग्रास, परिवार में पसरा मा'तम!
गोगा मेड़ी जाने निकला 28 वर्षीय युवक गहरे गड्ढे में डूबा, मौत
तीन दिन बाद खौफनाक हालत में मिला शव, परिवार में मचा मातम
असंध 12 सितम्बर। उपमंडल असंध के गांव अलावला निवासी 28 वर्षीय अमन राणा की गहरे गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। तीन दिन से लापता युवक का शव शनिवार को अलावला-डाचर रोड पर शराब के ठेके के सामने बने गहरे गड्ढे से बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में मातम छा गया।
मृतक के चाचा राजबीर राणा ने बताया कि अमन 9 सितंबर को अपने एक परिचित से 500 रुपये लेकर गोगा मेड़ी जाने की बात कहकर गांव से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। तीसरे दिन गांव के एक व्यक्ति की नजर गड्ढे में पड़ी, जहां एक व्यक्ति का शरीर गड्ढे में पड़ा दिखाई दिया। उसने इसकी सूचना ग्रामीणों और परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और शव को गड्ढे से बाहर निकाला। कई दिन तक पानी में पड़े रहने के कारण शव की हालत खौफनाक हो गई थी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस कार्रवाई के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया। गांव के शिव धाम में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
राजबीर राणा ने बताया कि अमन दो भाइयों में से एक था और अविवाहित था। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि पिता बुजुर्ग हैं। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
#Asandh #HaryanaNews #AmanRana #BreakingNews #SadNews
Ballah, Karnal | Sep 12, 2026