
सिर्फ 300 रुपये के विवाद ने पति पत्नी और नौकरानी की इस कारण हत्या!
रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर हुई ट्रिपल मर्डर की वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया। ऑर्डनेंस फैक्ट्री से सेवानिवृत्त 80 वर्षीय रमेश कपूर और उनकी पत्नी, रिटायर्ड प्रवक्ता 75 वर्षीय रजनी कपूर की घर के अंदर पेचकस से हमला कर हत्या कर दी गई।
चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची 48 वर्षीय तिलया देवी उर्फ शीला की भी आरोपी ने पेचकस से वार कर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार आरोपी राजकुमार पिछले करीब दो वर्षों से बुजुर्ग दंपती के घर प्लंबिंग का काम करने आता था। मंगलवार को काम पूरा होने के बाद 300 रुपये को लेकर विवाद हुआ। आरोपी 600 रुपये मांग रहा था, जबकि दंपती 300 रुपये दे रहे थे। विवाद बढ़ा तो आरोपी ने पेचकस से हमला कर दिया।
वारदात के बाद आरोपी घर से भागने लगा, लेकिन पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई भी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से सोने की चेन भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस के अनुसार उसने वारदात के बाद मृतक के गले से झटका था।
पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल पेचकस बरामद किया है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को अकेले बुजुर्ग दंपती के घर की ओर जाते देखा गया है। पुलिस हत्या, चेन और पैसों के विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
सबसे बड़ा सवाल: क्या महज 300 रुपये के विवाद में तीन जिंदगियां खत्म हो गईं? या इस वारदात के पीछे कोई और वजह भी थी?
#Dehradun #VishnuLok #Raipur #TripleMurder #UttarakhandNews #CrimeNews #DehradunNews