
प्रधानमंत्री जी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 7 अक्टूबर को निकलेगी "सेवा ज्योति कलश यात्रा"
आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूर्ण
--
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 7 अक्टूबर 2026 को निवाड़ी जिले के दोनों विकासखंड निवाड़ी एवं पृथ्वीपुर में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत"सेवा ज्योति कलश यात्रा" का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजन की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
कार्यक्रम की रूपरेखा
7 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे निवाड़ी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के सामने स्थित खेल मैदान में आयोजित होगा। इसी मुख्य कार्यक्रम स्थल से सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।
मुख्य कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी आमजन को दी जाएगी। इसके साथ ही नागरिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
निवाड़ी विकासखंड की सेवा ज्योति कलश यात्रा मुख्य कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों एवं ग्राम पंचायतों से होते हुए नगर पंचायत तरीचर कला पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन किया जाएगा।
इसी क्रम में पृथ्वीपुर विकासखंड की सेवा ज्योति कलश यात्रा भी मुख्य कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर फब्बारे तिराहा, पृथ्वीपुर पहुंचेगी। फब्बारे तिराहा से यात्रा आगे बढ़ते हुए अमर सिंह राठौर स्टेडियम, पृथ्वीपुर पहुंचेगी, जहां पृथ्वीपुर विकासखंड की यात्रा का समापन होगा।
PMO India CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #SevaKe25Varsh
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #jansamparkMP #niwari