
*नबीनगर विधायक चेतन आनंद जी मंत्री नितिन गडकरी से किएं मुलाकात, बारुण NH-19 पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग।।*
न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव
*नबीनगर विधानसभा 29.09.26*
नबीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक *श्री चेतन आनंद जी ने अपनी धर्मपत्नी डॉक्टर आयुषी सिंह तोमर जी* के साथ आज *माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री आदरणीय नितिन गडकरी जी* से मुलाकात किएं।।
इस मुलाकात में विधायक जी ने *नबीनगर विधानसभा अंतर्गत प्रखंड बारुण के नगर पंचायत बारुण से होकर गुजरने वाली ब्लॉक मोड़ बारुण स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (पूर्व नाम NH-2) पर ओवरब्रिज/अंडरब्रिज* के शीघ्र निर्माण की मांग रखी। उन्होंने क्षेत्र की गंभीर समस्या से मंत्री जी को अवगत कराया तथा उनका आशीर्वाद लिया। माननीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने इस महत्वपूर्ण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।।
ज्ञातव्य हो कि लगभग एक वर्ष पूर्व इस राजमार्ग पर आम लोगों के आवागमन हेतु जितने भी कट (क्रॉसिंग पॉइंट) थे, उन्हें बंद कर दिया गया है। *बारुण केशव मोड़ से लेकर सिंदुरिया तक* एक भी कट न होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वाहनों को एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।।
विधायक चेतन आनंद जी ने बताया कि यदि यहां ओवरब्रिज का निर्माण हो जाता है तो लगभग 8 से 10 गांवों के लोगों का एक तरफ से दूसरी तरफ आना-जाना आसान हो जाएगा तथा दुर्घटनाओं पर भी प्रभावी लगाम लगेगी। क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस सुविधा की प्रतीक्षा कर रही है।।
विधायक जी द्वारा उठाए गए इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री के निर्देश से क्षेत्रवासियों में आशा की किरण जगी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस महत्वपूर्ण परियोजना पर अमल शुरू होगा।।