
*थाना भुना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी को किया काबू*
*– चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी को न्यायालय में किया जाएगा पेश*
भूना, 16 जुलाई। थाना भुना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए गांव कुलां निवासी रविंद्र उर्फ रवि को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
थाना भुना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र ने बताया कि इस संबंध में गांव भेरी अकबरपुर निवासी रोबिन पुत्र रामपाल, थाना उकलाना, जिला हिसार की शिकायत पर अभियोग संख्या 162, दिनांक 14.07.2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत थाना भुना में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी मोटरसाइकिल लाईफ केयर क्लिनिक, सरकारी अस्पताल भूना के सामने स्थित गली से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव कुलां निवासी रविंद्र उर्फ रवि को काबू किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की जांच जारी है।