छत्तीसगढ़ में किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीकों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए नैनो उर्वरकों की उपलब्धता कृषि सेवा केंद्रों और समितियों के माध्यम से लगातार बढ़ाई जा रही है। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी उर्वरक प्रबंधन के प्रभावी विकल्प के रूप में उभर रहे हैं, जो कम लागत में संतुलित पोषण और बेहतर उत्पादन को बढ़ावा देते हैं। आधुनिक तकनीक से सशक्त किसान ही समृद्ध कृषि और विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव हैं।