Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

"मेहनत करना मत छोड़ो। प्रयास जारी रखो। लड़ते रहो, गिरते रहो और आगे बढ़ते रहो ।

MORE NEWS

परिवहन विभाग द्वारा की गई शहरी क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच, 07 वाहन किये गये जप्त

11 वाहनों पर की गई 93,800 रूपये की चालानी कार्यवाही
================================================================

परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा आज शहरी क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान लगभग छोटे-बड़े 50 वाहनों की जांच की गई जिसमें मुख्यतः वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालक का ड्रायविंग लायसेंस, ओवरलोडिंग एवं अन्य बिंदुओं पर वाहनों की बारीकी से जांच की गई।
      अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छिन्दवाड़ा श्री अनुराग शुक्ला ने बताया कि वाहनों की जांच के दौरान उक्त बिंदुओं संबंधी कमियां पाये जाने पर 07 वाहनों (एमपी 28 डीबी 0534, एमपी 28 बीडी 2545, एमपी 20 टी 7756, एमपी 28 जेडएच 2292, एमपी 28 टीए 0845, एमपी 28 बीडी 1428 एवं एमपी 28 टीए 1545) को जप्त कर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय छिंदवाड़ा के परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। साथ ही अन्य कार्यवाही में मोटरयान अधिनियम के तहत दस्तावेजों एवं अन्य कमियां पाये जाने पर 11 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 93,800 रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया। साथ ही स्कूल वाहन संचालकों, चालकों को समझाईश दी गई कि मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत ही वाहनों का संचालन करें अन्यथा कमियां पाये जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी।

परिवहन विभाग द्वारा की गई शहरी क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच, 07 वाहन किये गये जप्त 11 वाहनों पर की गई 93,800 रूपये की चालानी कार्यवाही ================================================================ परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा आज शहरी क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान लगभग छोटे-बड़े 50 वाहनों की जांच की गई जिसमें मुख्यतः वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालक का ड्रायविंग लायसेंस, ओवरलोडिंग एवं अन्य बिंदुओं पर वाहनों की बारीकी से जांच की गई। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छिन्दवाड़ा श्री अनुराग शुक्ला ने बताया कि वाहनों की जांच के दौरान उक्त बिंदुओं संबंधी कमियां पाये जाने पर 07 वाहनों (एमपी 28 डीबी 0534, एमपी 28 बीडी 2545, एमपी 20 टी 7756, एमपी 28 जेडएच 2292, एमपी 28 टीए 0845, एमपी 28 बीडी 1428 एवं एमपी 28 टीए 1545) को जप्त कर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय छिंदवाड़ा के परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। साथ ही अन्य कार्यवाही में मोटरयान अधिनियम के तहत दस्तावेजों एवं अन्य कमियां पाये जाने पर 11 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 93,800 रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया। साथ ही स्कूल वाहन संचालकों, चालकों को समझाईश दी गई कि मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत ही वाहनों का संचालन करें अन्यथा कमियां पाये जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

मेरा नाम ज्योति कोचे, मैं ग्राम तुमड़ागढ़ी से, ब्लॉक बिछुआ जिला छिंदवाड़ा की निवासी हूं। स्वयं सहायता समूह में जुड़ने के बाद मुझे बचत प्रशिक्षण और रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है। मेरी आय बढ़ी है और परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हुई है। अब मैं आत्मनिर्भर महसूस करती हूं। मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद करती हूं कि इस योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है।

#12YearsOfNariShakti
#12YearsOfSurakshitBharat 
#12YearsOfSeva
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP

मेरा नाम ज्योति कोचे, मैं ग्राम तुमड़ागढ़ी से, ब्लॉक बिछुआ जिला छिंदवाड़ा की निवासी हूं। स्वयं सहायता समूह में जुड़ने के बाद मुझे बचत प्रशिक्षण और रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है। मेरी आय बढ़ी है और परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हुई है। अब मैं आत्मनिर्भर महसूस करती हूं। मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद करती हूं कि इस योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। #12YearsOfNariShakti #12YearsOfSurakshitBharat #12YearsOfSeva #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026

विकासखंड परासिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य एवं सफल आयोजन
==============================================================

जिले के विकासखंड परासिया में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का अत्यंत गरिमामय एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्री ताराचंद बावरिया, विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डहेरिया एवं जिला पंचायत सदस्य श्री अरुण यदुवंशी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनुविभागीय अधिकारी परासिया श्री शुभम कुमार यादव (आईएएस) की गरिमामय उपस्थिति एवं कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
      कार्यक्रम के सफल आयोजन में नोडल अधिकारी के रूप में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी उमरेठ, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत परासिया तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगरीय निकाय परासिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
      भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार अनुभवी योग प्रशिक्षक श्री राजेश चंद्रवंशी, विकासखंड योग समिति की अध्यक्षा श्रीमती दुर्गा देशमुख एवं योग प्रभारी श्री सुखदास सरेयाम द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान का विधिवत अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीआरसी, सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, आयुष विभाग तथा क्षेत्र के विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों का सक्रिय एवं सराहनीय सहयोग रहा।
       योग शिविर में स्वास्थ्य एवं जागरूकता के प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में कुल 297 लोगों ने भाग लिया, जिनमें विभिन्न विद्यालयों के 180 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। समापन अवसर पर उपस्थित जनों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने तथा निरोगी रहने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों, प्रबुद्ध नागरिकों, शासकीय सेवकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

विकासखंड परासिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य एवं सफल आयोजन ============================================================== जिले के विकासखंड परासिया में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का अत्यंत गरिमामय एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्री ताराचंद बावरिया, विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डहेरिया एवं जिला पंचायत सदस्य श्री अरुण यदुवंशी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनुविभागीय अधिकारी परासिया श्री शुभम कुमार यादव (आईएएस) की गरिमामय उपस्थिति एवं कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नोडल अधिकारी के रूप में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी उमरेठ, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत परासिया तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगरीय निकाय परासिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार अनुभवी योग प्रशिक्षक श्री राजेश चंद्रवंशी, विकासखंड योग समिति की अध्यक्षा श्रीमती दुर्गा देशमुख एवं योग प्रभारी श्री सुखदास सरेयाम द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान का विधिवत अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीआरसी, सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, आयुष विभाग तथा क्षेत्र के विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों का सक्रिय एवं सराहनीय सहयोग रहा। योग शिविर में स्वास्थ्य एवं जागरूकता के प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में कुल 297 लोगों ने भाग लिया, जिनमें विभिन्न विद्यालयों के 180 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। समापन अवसर पर उपस्थित जनों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने तथा निरोगी रहने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों, प्रबुद्ध नागरिकों, शासकीय सेवकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर एनसीसी कैडेटों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
==============================================================

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डेनियलसन डिग्री कॉलेज, छिंदवाड़ा में एनसीसी के तत्वावधान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर अमनप्रीत सिंह के मार्गदर्शन में तथा सुबेदार चरण सिंह एवं कॉलेज की प्राचार्य की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
      कार्यक्रम में योगाचार्य श्री हेमंत माहोरे द्वारा योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट श्री माइक प्रकाश, पोस्ट ऑफिसर नीतू कालभोर, सेकंड ऑफिसर मुकेश कुरमेती, सुबेदार आर.डी. सवार, वी.एच.एम. निर्मल गुरुग, श्री सुभाष चंद्र एवं श्री गुरप्रीत सिंह सहित डेनियलसन डिग्री कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
      कार्यक्रम में लगभग 250 से 300 एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योग क्रियाएं कीं। योग दिवस का आयोजन इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” के अनुरूप किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को नियमित योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से कैडेटों एवं उपस्थितजनों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वास्थ्य संवर्धन के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर एनसीसी कैडेटों ने किया सामूहिक योगाभ्यास ============================================================== 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डेनियलसन डिग्री कॉलेज, छिंदवाड़ा में एनसीसी के तत्वावधान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर अमनप्रीत सिंह के मार्गदर्शन में तथा सुबेदार चरण सिंह एवं कॉलेज की प्राचार्य की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में योगाचार्य श्री हेमंत माहोरे द्वारा योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट श्री माइक प्रकाश, पोस्ट ऑफिसर नीतू कालभोर, सेकंड ऑफिसर मुकेश कुरमेती, सुबेदार आर.डी. सवार, वी.एच.एम. निर्मल गुरुग, श्री सुभाष चंद्र एवं श्री गुरप्रीत सिंह सहित डेनियलसन डिग्री कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में लगभग 250 से 300 एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योग क्रियाएं कीं। योग दिवस का आयोजन इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” के अनुरूप किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को नियमित योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से कैडेटों एवं उपस्थितजनों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वास्थ्य संवर्धन के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

योगमय हुआ छिंदवाड़ा : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में 68 हजार से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास

पुलिस ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 1300 से अधिक लोगों ने एक साथ योग कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संदेश दिया
===============================================================

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार 21 जून 2026 को पूरा छिंदवाड़ा योगमय नजर आया। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस ग्राउंड छिंदवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों सहित लगभग 1,344 लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संदेश दिया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग (योगा फॉर हेल्दी एजिंग)" रही।
       कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री शेषराव यादव एवं छिंदवाड़ा नगर निगम के महापौर श्री विक्रम अहके मौजूद थे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री हरेन्द्र नारायन, पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री सुधीर जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

योग केवल व्यायाम नहीं, जीवन जीने की कला : सांसद श्री विवेक बंटी साहू- सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के प्रयासों से योग को विश्वव्यापी सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला और एक संपूर्ण जीवनशैली है। स्वस्थ शरीर, सकारात्मक सोच और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

योग भारत की अमूल्य धरोहर : श्री शेषराव यादव- श्री शेषराव यादव ने कहा कि योग हमारे ऋषि-मुनियों की ऐसी महान देन है, जिसने सदियों से लोगों को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरा विश्व इसकी महत्ता को स्वीकार कर रहा है। उन्होंने सभी से योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

योग स्वस्थ जीवन की आधारशिला : कलेक्टर श्री नारायन - कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए आवश्यक बताया।

"करें योग, रहें निरोग" का दिया संदेश - आयुष विभाग की डॉ. कोहल जायसवाल ने कहा कि आधुनिक जीवन की भागदौड़ और तनावपूर्ण परिस्थितियों में योग मानसिक शांति एवं शारीरिक स्वास्थ्य का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। वहीं विद्यार्थी लक्ष्य जोशी ने कहा कि योग हमें स्वस्थ, सक्रिय और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देता है तथा मन और शरीर दोनों को सशक्त बनाता है।

देवगढ़ किले से गांव-गांव तक गूंजा योग का संदेश- आयुष विभाग के अंतर्गत जिले के समस्त आयुष संस्थानों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों द्वारा भी विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। ऐतिहासिक देवगढ़ किला, धूसावानी, काजरा, विभिन्न होमस्टे, ग्रामीण एवं शहरा क्षेत्रों में भी जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों की सहभागिता से सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।

इन संस्थाओं का रहा विशेष सहयोग - जिले भर में योग दिवस की गतिविधियों के आयोजन में शासकीय विभागों के साथ ही विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं का भी विशेष योगदान रहा। इन संस्थाओं में मध्यप्रदेश योग आयोग जिला एवं विकासखंड समिति छिंदवाड़ा, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत छिंदवाड़ा, किसान सेवा समिति छिंदवाड़ा, अखिल विश्व गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि चिकित्सालय शनिचरा छिंदवाड़ा, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, जिला स्काउट गाइड शामिल हैं। जनप्रतिनिधिगण, योग मास्टर ट्रेनर श्रीमती संगीता बैंडे, श्री चंद्रकांत भुसारे, डॉ पवन नेमा का सहयोग भी विशेष रूप से रहा।

68 हजार से अधिक लोगों ने लिया योग का लाभ- जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी विकासखंडों में आयोजित योग कार्यक्रमों में व्यापक जनभागीदारी देखने को मिली। जिलेभर में आयोजित गतिविधियों के माध्यम से लगभग 68,243 लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
     कार्यक्रम के दौरान कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय समारोह का सीधा प्रसारण भी देखा गया तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सामूहिक रूप से सुना गया। योग दिवस के इस भव्य आयोजन ने छिंदवाड़ा जिले में स्वास्थ्य, जागरूकता और जनसहभागिता का नया संदेश दिया।

योगमय हुआ छिंदवाड़ा : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में 68 हजार से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास पुलिस ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 1300 से अधिक लोगों ने एक साथ योग कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संदेश दिया =============================================================== 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार 21 जून 2026 को पूरा छिंदवाड़ा योगमय नजर आया। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस ग्राउंड छिंदवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों सहित लगभग 1,344 लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संदेश दिया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग (योगा फॉर हेल्दी एजिंग)" रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री शेषराव यादव एवं छिंदवाड़ा नगर निगम के महापौर श्री विक्रम अहके मौजूद थे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री हरेन्द्र नारायन, पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री सुधीर जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। योग केवल व्यायाम नहीं, जीवन जीने की कला : सांसद श्री विवेक बंटी साहू- सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के प्रयासों से योग को विश्वव्यापी सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला और एक संपूर्ण जीवनशैली है। स्वस्थ शरीर, सकारात्मक सोच और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। योग भारत की अमूल्य धरोहर : श्री शेषराव यादव- श्री शेषराव यादव ने कहा कि योग हमारे ऋषि-मुनियों की ऐसी महान देन है, जिसने सदियों से लोगों को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरा विश्व इसकी महत्ता को स्वीकार कर रहा है। उन्होंने सभी से योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। योग स्वस्थ जीवन की आधारशिला : कलेक्टर श्री नारायन - कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए आवश्यक बताया। "करें योग, रहें निरोग" का दिया संदेश - आयुष विभाग की डॉ. कोहल जायसवाल ने कहा कि आधुनिक जीवन की भागदौड़ और तनावपूर्ण परिस्थितियों में योग मानसिक शांति एवं शारीरिक स्वास्थ्य का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। वहीं विद्यार्थी लक्ष्य जोशी ने कहा कि योग हमें स्वस्थ, सक्रिय और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देता है तथा मन और शरीर दोनों को सशक्त बनाता है। देवगढ़ किले से गांव-गांव तक गूंजा योग का संदेश- आयुष विभाग के अंतर्गत जिले के समस्त आयुष संस्थानों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों द्वारा भी विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। ऐतिहासिक देवगढ़ किला, धूसावानी, काजरा, विभिन्न होमस्टे, ग्रामीण एवं शहरा क्षेत्रों में भी जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों की सहभागिता से सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। इन संस्थाओं का रहा विशेष सहयोग - जिले भर में योग दिवस की गतिविधियों के आयोजन में शासकीय विभागों के साथ ही विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं का भी विशेष योगदान रहा। इन संस्थाओं में मध्यप्रदेश योग आयोग जिला एवं विकासखंड समिति छिंदवाड़ा, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत छिंदवाड़ा, किसान सेवा समिति छिंदवाड़ा, अखिल विश्व गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि चिकित्सालय शनिचरा छिंदवाड़ा, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, जिला स्काउट गाइड शामिल हैं। जनप्रतिनिधिगण, योग मास्टर ट्रेनर श्रीमती संगीता बैंडे, श्री चंद्रकांत भुसारे, डॉ पवन नेमा का सहयोग भी विशेष रूप से रहा। 68 हजार से अधिक लोगों ने लिया योग का लाभ- जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी विकासखंडों में आयोजित योग कार्यक्रमों में व्यापक जनभागीदारी देखने को मिली। जिलेभर में आयोजित गतिविधियों के माध्यम से लगभग 68,243 लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय समारोह का सीधा प्रसारण भी देखा गया तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सामूहिक रूप से सुना गया। योग दिवस के इस भव्य आयोजन ने छिंदवाड़ा जिले में स्वास्थ्य, जागरूकता और जनसहभागिता का नया संदेश दिया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026