होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में पुलिस की चेकिंग, मचा हड़कंप
कोंच। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने नगर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ठहरने वाले लोगों के रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश बहादुर सिंह ने संचालकों को संदिग्ध व्यक्ति या सामान की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा होटल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पूरा विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए। शराब, जुआ या अन्य अवैध गतिविधियां मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
Konch, Jalaun | Jul 10, 2026