NBW जारी होने के बाद भी नहीं आया कोर्ट, #भीमपुरा पुलिस ने घर से दबोचा वारंटी
#बलिया। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में भीमपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी/अभियुक्त को #गिरफ्तार कर #न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष भीमपुरा रंजीत विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार, 7 सितंबर को दबिश देकर राममिलन पुत्र दूधनाथ, निवासी करौंदी, थाना भीमपुरा, उम्र करीब 55 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि राममिलन के विरुद्ध #एसीजेएम प्रथम, बलिया न्यायालय द्वारा मुकदमा संख्या 1886/12, धारा 147, 452, 504 व 506 भादवि के तहत गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हनुमान प्रसाद और कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।