खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, नया रायपुर द्वारा नवीन राशन कार्ड जारी करने, राशन कार्ड में सदस्य जोड़ने तथा सदस्य विलोपित करने संबंधी आवेदनों को अब सेवा-सेतु पोर्टल (e - District Portal) के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त करने की व्यवस्था लागू कर दी गई है। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार नागरिक अब सेवा-सेतु पोर्टल के माध्यम से राशन कार्ड संबंधी आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों में दर्ज जानकारी एवं अपलोड किए गए दस्तावेजों का परीक्षण और सत्यापन छत्तीसगढ़ राशन कार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों के अनुरूप किया जाएगा। संबंधित स्वीकृतकर्ता अधिकारी द्वारा आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र पाए जाने वाले आवेदकों को उनकी पात्रता के अनुसार नवीन राशन कार्ड जारी करने की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
#chhattisgarh #mcbdistrict