Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

भजोन पंचायत में सहकारी बैंक का सैचुरेशन कैंपेन, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी सतौन, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा सतौन द्वारा शनिवार को ग्राम पंचायत भजोन में सैचुरेशन कैंपेन के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता शाखा के सहायक प्रबंधक शमशेर सिंह ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना था। शिविर में ग्राम पंचायत भजोन के प्रबुद्ध नागरिकों, महिलाओं तथा ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक शमशेर सिंह ने कहा कि सरकार और बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना के लाभ बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से किसान अपनी कृषि संबंधी जरूरतों के लिए आसानी से ऋण प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही सरकार द्वारा चलाए जा रहे खेत बचाओ अभियान के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को बैंक खातों की केवाईसी प्रक्रिया समय पर पूरी करवाने के लिए भी प्रेरित किया गया, ताकि उन्हें बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बैंक अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं से संबंधित सवाल पूछे, जिनका विस्तार से उत्तर दिया गया। लोगों ने बैंक द्वारा गांव स्तर पर आयोजित इस जागरूकता शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आम लोगों को योजनाओं की सही जानकारी मिलती है और वे उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित होते हैं। शिविर में सरस्वती स्वयं सहायता समूह भजोन की प्रधान सुकमा देवी, सचिव दीपा देवी, सरस्वती स्वयं सहायता समूह मानल की सदस्य रेखा देवी तथा आशा वर्कर किरण बाला विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अंत में बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Paonta Sahib, Sirmaur | Jun 21, 2026