नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कोसी बराज पर पानी का प्रवाह 2.5 लाख क्यूसेक को पार कर गया है, जिसके बाद उत्तर बिहार के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन और जल संसाधन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।