
पुलिस वर्दी में पैसे डबल-नकली करेंसी थमाने का हिस्ट्रीशीटर काबू:सिरसा में गिरोह के दो साथी पहले पकड़े, कैश का करता था इंतजाम.....
पुलिस की वर्दी पहनकर पैसे डबल करने के बहाने नकली करेंसी थमाकर ठगी करने मामले में गिरोह के मेन सरगना और हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पुलिस ने प्रोडेक्शन वारंट पर लिया है। बदमाश भूरा सिंह उर्फ भूरिया सिरसा के कंगनपुर रोड स्थित कीर्ति नगर का रहने वाला है। इनका गिरोह भोले-भाले लोगों को फंसाता है और उनको सुनसान जगह पर ले जाते। एएसआई-एसआई पुलिस की वर्दी पहनकर वारदात को अंजाम देते थे। फिर पुलिस आने की कहकर भाग जाते।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी भूरिया के खिलाफ सिरसा, जींद, हिसार सहित राजस्थान में नकली नोट सप्लाई करने और धोखाधड़ी के करीब 30 मामले दर्ज हैं। आरोपी भोले-भाले लोगों को पैसे डबल करने का झांसा देकर नकली करेंसी थमा देता था और उनसे असली रकम लेकर फरार हो जाता था। आरोपी बदमाश जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पूछताछ में नकली नोटों की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। आरोपी भूरा सिंह उर्फ भूरिया पेशेवर अपराधी है और थाना शहर सिरसा का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। पुलिस ने बदमाश की कुंडली खंगाल ली है।
#crime #police #fraud #takkartoday #viral #haryana @
Sirsa, Sirsa | Jul 17, 2026