पारदर्शी व्यवस्था, त्वरित सेवा—सेवा सेतु से आसान हुई राजस्व सेवाएं...
कोरबा जिले के ग्राम आवरा कछार निवासी श्री संतोष कुमार को सेवा सेतु के माध्यम से समयबद्ध रूप से बी-1 एवं खसरा प्राप्त हुआ।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद बिना अनावश्यक भागदौड़ के निर्धारित समय में दस्तावेज मिल गए। श्री संतोष कुमार ने कहा कि सेवा सेतु से आमजन का समय और धन दोनों बच रहे हैं तथा यह पहल शासन और जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत बना रही है।
#SewaSetu
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh