राजस्थान के चूरू के आकाश मेव (Alien Star) जिसके हैं 1.1 मिलियन फॉलोअर्स!
जिसे लोग चिढ़ाते थे, आज वही बना सोशल मीडिया स्टार!
रंग-रूप से नहीं, हुनर से बनती है पहचान!
171 मिलियन व्यूज हासिल करने वाले छोटे से आकाश मेव का यह अंदाज़ देखिए।
कमज़ोरी को अपनी ताकत कैसे बनाया जाता है, यह सुजानगढ़ के इस छोटे से बच्चे ने साबित कर दिखाया! 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले आकाश मेव का चेहरा बाकी बच्चों से थोड़ा अलग था। लोग उन्हें जेम्स कैमरून की फिल्म ‘Avatar’ के कैरेक्टर जैसा समझकर ‘एलियन’ कहकर चिढ़ाते थे।
लेकिन इस बच्चे ने हार मानने के बजाय उसी नाम को अपनी पहचान बना लिया! उसने ‘Alien Star’ नाम से सोशल मीडिया अकाउंट बनाया और अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से लोगों के दिलों में जगह बना ली। देखते ही देखते उनके 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हो गए।
हाल ही में 15 अगस्त पर बनाया गया उनका एक वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो गया। स्वतंत्रता दिवस वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 171 मिलियन (17 करोड़ से अधिक) बार देखा ज�
Sirsa, Sirsa | Aug 17, 2026