#अलीगढ़ में मां की डांट से सहमे मासूम, साइकिल से 700 KM दूर दादा-दादी के पास निकले, हाईवे पर पुलिस ने बचाया,अलीगढ़। मां की डांट से डरे 13 वर्षीय अभिनव और 7 वर्षीय अक्षत साइकिल से करीब 700 किलोमीटर दूर जौनपुर स्थित दादा-दादी के घर जाने निकल पड़े। दोनों अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र निवासी इंजीनियर अभिषेक मिश्रा और खुशबू मिश्रा के बेटे हैं।जानकारी के मुताबिक, घर में रखे कुछ रुपये नहीं मिलने पर मां ने दोनों को डांट दिया था। पिता से दोबारा डांट पड़ने के डर से दोनों शनिवार दोपहर करीब तीन बजे ट्यूशन जाने का बहाना बनाकर निकल गए। हाईवे पर एक ट्रक चालक ने दोनों को देखकर पुलिस को सूचना दी। सिकंदराराऊ पुलिस ने सरदला पुल के पास फ्लाईओवर से दोनों को सुरक्षित बचाया। रात करीब साढ़े नौ बजे पिता दोनों बच्चों को सकुशल घर ले गए।
#Aligarh #UttarPradesh #Sikandrarao #UPPolice #EmotionalStory #BreakingNews #HindiNews #AligarhNews
Koil, Aligarh | Oct 21, 2026