अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग: फरीदाबाद की युवती का यौन शोषण, बिहार से 3 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद में एक युवती के यौन शोषण और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ने युवती का विश्वास जीतकर आपत्तिजनक वीडियो बनाई और उसे वायरल करने की धमकी देकर शोषण किया। बाद में दो अन्य आरोपियों ने भी उसी वीडियो के आधार पर युवती से 50 हजार रुपये की मांग की। महिला थाना सेंट्रल और अपराध शाखा सेक्टर-16 की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पोक्सो एक्ट, आईटी एक्ट और जबरन वसूली की धाराओं के तहत केस दर्ज है।
#Faridabad #BreakingNews #CrimeNews #Blackmailing #CyberCrime #WomenSafety #FaridabadPolice #POCSOAct #ITAct #HaryanaNews