सोनीपत में इंतकाल दर्ज करने और उसकी प्रति उपलब्ध करवाने के बदले रिश्वत मांगने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पटवारी और निजी सहायक को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पूछताछ और मामले में संलिप्तता के आरोपों के आधार पर दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसीबी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि कबीरपुर क्षेत्र में तैनात हलका पटवारी सुरेश कुमार और उसका निजी सहायक साहिल उसके नाम इंतकाल दर्ज करने तथा उसकी प्रति उपलब्ध करवाने के बदले 7 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं।
The KurukshetraNayab SainiKurukshetra News कुरुक्षेत्रKurukshetra University Kurukshetra #sonipat #sonipat #panipathandloom #panipat