शेखपुरा से सियासत की बड़ी खबर सामने आई है, जहां राजद के चर्चित नेता अशोक महतो ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला।
अरविन्द कुमार की रिपोर्ट, शेखपुरा।
शेखपुरा पहुंचे अशोक महतो का पिंटू महतो के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद शहर के एक निजी सभागार में कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी डॉ. नीतेश कुमार यादव के समर्थन में एक दिवसीय बैठक हुई। इसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में जनसंपर्क अभियान तेज करने और मतदाताओं को गोलबंद करने पर चर्चा हुई।
पत्रकारों से बातचीत में अशोक महतो ने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के संपर्क में लगातार बने रहने की अपील की। उन्होंने बिहार सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और हत्या, छेड़खानी तथा लूटपाट की घटनाओं को लेकर निशाना साधा। उन्होंने मौजूदा हालात को महा जंगलराज बताया। नीतीश कुमार के सवाल पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पहले ही गठबंधन कर सरकार बनाने का प्रस्ताव दे चुके हैं। अब निगाहें राजनीतिक समीकरणों पर टिकी हैं।
#AshokMahto #शेखपुरा #अरविन्दकुमार #RJD #राष्ट्रीयजनतादल #नीतेशकुमारयादव #कोशीस्नातकनिर्वाचन #NDAसरकार #बिहारराजनीति #तेजस्वीयादव #नीतीशकुमार #बिहारन्यूज #राजनीतिकखबर #NavBihar24 #breakingnewstoday
Araria, Araria | Oct 17, 2026