जोकीहाट रेफरल अस्पताल में प्रसूतियों से अवैध वसूली का आरोप, GNM कौशल्या पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल
अररिया, जोकीहाट: जोकीहाट रेफरल अस्पताल से एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में प्रसव कराने आने वाली महिलाओं से प्रति प्रसूति 2,000 से 3,000 रुपये तक की मांग की जाती है। आरोप GNM कौशल्या पर है कि पैसे नहीं देने पर महिलाओं के साथ मारपीट और जबरन वसूली की जाती है।
मामले को लेकर यह भी आरोप लगाया गया है कि एक आशा कार्यकर्ता की उंगली तोड़ने के बाद उससे पैसे लिए गए। बताया जा रहा है कि GNM कौशल्या के खिलाफ 42 आवेदन दिए जा चुके हैं, इसके बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर इतने आवेदन दिए गए हैं, तो स्वास्थ्य विभाग ने अब तक क्या जांच की है? क्या इन शिकायतों की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी?
न्यूज़ नेटवर्क प्लस की मांग: स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच कर शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाने की दिशा में उचित कदम उठाने चाहिए। #जोकीहाटखबर #MdMurshidAlam #spararia #BreakingNews #BiharNews #abidurrahman #jokihathospital #jokihatvidhayak #Araria md Gufran Alam
Araria, Araria | Oct 17, 2026