
#राठ: पुतला दहन पर कार्रवाई को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन, भाजपा नेताओं पर भी FIR की मांग
राठ में प्रशासन पर पक्षपात का आरोप, एसडीएम चित्रा निर्वाल को सौंपा ज्ञापन
राठ। सीईसी के पुतला दहन मामले में प्राथमिकी दर्ज होने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया। सपाइयों ने एसडीएम चित्रा निर्वाल को ज्ञापन सौंपकर राहुल गांधी का पुतला दहन करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 7 अक्टूबर को रानी गेट पर विपक्ष के प्रदर्शन और पुतला दहन के मामले में कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, जबकि 12 अक्टूबर को आंबेडकर चौराहे पर भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन किए जाने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सपाइयों ने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और सत्ता पक्ष व विपक्ष के मामलों में प्रशासन की कार्रवाई में भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के पुतला दहन मामले में भी प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में सत्यपाल यादव, कामता राजपूत, विमल राजपूत, प्रेमचंद्र पासवान, दिनेश लोधी, रविंद्र लोधी, मातादीन पासवान, चेतराम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📢 आपकी राय: क्या कानून का पालन सभी के लिए समान होना चाहिए?
👍 लाइक करें | ↗️ शेयर करें
💬 अपनी राय शालीनता से कमेंट करें।
🔔 स्थानीय खबरों के लिए Rath Times को फॉलो करें।
#RathTimes #राठ #समाजवादीपार्टी #राजनीति #हमीरपुर #viralphoto #photoviraltrading #viralphototoday #viralphotopost
Rath, Hamirpur | Oct 18, 2026