छठ महापर्व को लेकर डीएम और एसपी ने रानीगंज के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
रानीगंज, लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से रानीगंज प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छठ घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त करने तथा छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
इस दौरान रानीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी रूबी कुमारी, अंचलाधिकारी अमृत कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सचिन कुमार एवं रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।