श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (पंजीकृत) ने रोहित पाण्डेय को बनाया बरेली मंडल अध्यक्ष
शाहजहांपुर। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (पंजीकृत) ने संगठन के विस्तार एवं पत्रकार हितों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शाहजहांपुर निवासी रोहित पाण्डेय को बरेली मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।
यूनियन के महामंत्री रमेश शंकर पाण्डेय द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि रोहित पाण्डेय की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
महामंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि रोहित पाण्डेय संगठन की नीति एवं नियमों के अनुरूप कार्य करते हुए पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे तथा बरेली मंडल में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाएंगे।
नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने रोहित पाण्डेय को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।।