राहुल के निशुल्क इलाज को लेकर सहयोग संस्था ने डॉक्टर के पी गुप्ता को किया सम्मानित
शाहजहांपुर -जनपद की चर्चित समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियो ने अर्नब अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर के पी गुप्ता को सम्मान पत्र ब अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष स्तुति गुप्ता ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही हम सभी राहुल के गांव अमरेड़ी,ब्लॉक जैतीपुर पहुंचे थे , और राहुल के लिए वस्त्र , राशन आदि की मदद पहुंचा कर आए थे । पर राहुल को एक अच्छे डॉक्टर की जरूरत थी जो कि उसका इलाज कर सके । हमारे जनपद के सम्मानित डॉक्टर केपी गुप्ता ने राहुल का निशुल्क इलाज किया है , और अब राहुल को पहले से बहुत आराम भी है । संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान ब शाहनवाज खा एडवोकेट ने डॉक्टर साहब से कहा कि वाकई में आपने यह सिद्ध कर दिया है कि इस पृथ्वी पर भगवान का दूसरा कोई रूप है तो वह डॉक्टर ही है । अर्नब अस्पताल पहुंचे अनिल गुप्ता प्रधान, शाहनवाज खान एडवोकेट, विकास सक्सेना , रजनी गुप्ता, तराना जमाल, नुजहत अंजुम, ममता यादव, संगीता गुप्ता, डॉ पुनीत मनीषी , रामजी गुप्ता, मोहम्मद नाजिम , सुधीर, मुकेश यादव, राजन चोपड़ा,वरिष्ठ समाजसेवी संजय गुप्ता आदि सहयोग संस्था के सभी पदाधिकारियो का डॉक्टर केपी गुप्ता ने आभार व्यक्त किया ।।