शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
शाहजहांपुर। थाना रोजा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 12 जुलाई को पीड़िता की तहरीर पर महताब निवासी ग्राम गोरारायपुर, थाना सिधौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अटसलिया पुल के नीचे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।