Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

शाहजहांपुर, 21जून। खुटार थाना पुलिस द्वारा नौ जून को झूंठी वाहवाही लूटने और गुडवर्क दिखाने के लिए हरनहाई गाँव के गुड्डू शर्मा को झूंठी रिपोर्ट पर घर से ले जा कर रात्रि में फर्जी मुठभेड़ दिखा कर दोनों टांगों में गोली मारकर एनकाउंटर कर दिया और जेल भेज दिया। इससे आक्रोशित विश्वकर्मा समाज की एक बैठक जगन्नाथ शर्मा की अध्यक्षता में विश्वकर्मा मंदिर विसरात घाट पर संपन्न हुई। जिसमें इस पुलिसिया उत्पीड़न और शासन द्वारा इस मामले में अब तक कोई कार्यवाही न किये जाने की कड़ी आलोचना की गई। बैठक में विश्वकर्मा एकीकरण अभियान के प्रदेश प्रभारी नरेश पांचाल ने कहा कि इस झूंठी रिपोर्ट और फर्जी मुठभेड़ व एनकाउंटर की शिकायत प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री मा सुरेश खन्ना जी से भी दिनांक 17 को की जा चुकी है लेकिन अब तक खुटार पुलिस के खिलाफ कोई कार्यवाही न होना विश्वकर्मा समाज के प्रति शासन की उदासीनता को दर्शाता है। बैठक में सेवा निवृत्त अध्यापक रोशन लाल शर्मा ने कहा कि आजादी के अस्सी साल बाद भी विश्वकर्मा समाज उपेक्षा का शिकार है। इसलिए समाज को संगठित हो कर अन्याय के खिलाफ खड़ा होना होगा। बैठक में तय किया गया कि विश्वकर्मा समाज का एक प्रतिनिधिमण्डल पुनः 26 जून को गांव हरनहाई जायेगा और हालात की जानकारी कर पुनः शासन स्तर पर इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिए प्रत्यावेदन देगा।फिर भी यदि कोई कार्यवाही नहीं हुई तो इस मामले की सीबीसीआईडी जांच कराने के लिए मा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटायेगा। इस अवसर पर पद्म भूषण स्वामी कल्याण देव की 150 वीं जयंती पर स्वामी जी के सामाजिक और शैक्षिक योगदान की चर्चा करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये गए। इस बैठक में राम अवतार शर्मा, श्री निवास शर्मा,धनीराम शर्मा,लोकेश शर्मा,संदीप शर्मा,दाता राम शर्मा,नितिन शर्मा,सुभाष शर्मा,अभय शर्मा,नीरज शर्मा,बृजेश शर्मा,रविंद्र शर्मा,सुधीर शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

शाहजहांपुर, 21जून। खुटार थाना पुलिस द्वारा नौ जून को झूंठी वाहवाही लूटने और गुडवर्क दिखाने के लिए हरनहाई गाँव के गुड्डू शर्मा को झूंठी रिपोर्ट पर घर से ले जा कर रात्रि में फर्जी मुठभेड़ दिखा कर दोनों टांगों में गोली मारकर एनकाउंटर कर दिया और जेल भेज दिया। इससे आक्रोशित विश्वकर्मा समाज की एक बैठक जगन्नाथ शर्मा की अध्यक्षता में विश्वकर्मा मंदिर विसरात घाट पर संपन्न हुई। जिसमें इस पुलिसिया उत्पीड़न और शासन द्वारा इस मामले में अब तक कोई कार्यवाही न किये जाने की कड़ी आलोचना की गई। बैठक में विश्वकर्मा एकीकरण अभियान के प्रदेश प्रभारी नरेश पांचाल ने कहा कि इस झूंठी रिपोर्ट और फर्जी मुठभेड़ व एनकाउंटर की शिकायत प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री मा सुरेश खन्ना जी से भी दिनांक 17 को की जा चुकी है लेकिन अब तक खुटार पुलिस के खिलाफ कोई कार्यवाही न होना विश्वकर्मा समाज के प्रति शासन की उदासीनता को दर्शाता है। बैठक में सेवा निवृत्त अध्यापक रोशन लाल शर्मा ने कहा कि आजादी के अस्सी साल बाद भी विश्वकर्मा समाज उपेक्षा का शिकार है। इसलिए समाज को संगठित हो कर अन्याय के खिलाफ खड़ा होना होगा। बैठक में तय किया गया कि विश्वकर्मा समाज का एक प्रतिनिधिमण्डल पुनः 26 जून को गांव हरनहाई जायेगा और हालात की जानकारी कर पुनः शासन स्तर पर इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिए प्रत्यावेदन देगा।फिर भी यदि कोई कार्यवाही नहीं हुई तो इस मामले की सीबीसीआईडी जांच कराने के लिए मा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटायेगा। इस अवसर पर पद्म भूषण स्वामी कल्याण देव की 150 वीं जयंती पर स्वामी जी के सामाजिक और शैक्षिक योगदान की चर्चा करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये गए। इस बैठक में राम अवतार शर्मा, श्री निवास शर्मा,धनीराम शर्मा,लोकेश शर्मा,संदीप शर्मा,दाता राम शर्मा,नितिन शर्मा,सुभाष शर्मा,अभय शर्मा,नीरज शर्मा,बृजेश शर्मा,रविंद्र शर्मा,सुधीर शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। - Shahjahanpur News