गोंडा के पंडरी कृपाल में हुए सड़क हादसे में सुखना देवी की मौत हो गई। सुखना देवी, पत्नी श्रीराम, बाइक से गैस सिलेंडर की केवाईसी कराने जा रही थीं। इसी दौरान अचानक वह बाइक से नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद आनंदपाल व अन्य स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
#GondaNews #GondaBreaking #गोंडा_न्यूज #BreakingNews #RoadAccident
Gonda, Gonda | Oct 21, 2026