भारत और वेस्ट इंडीज के बीच 9 अक्टूबर को होने वाले टी20 मुकाबले के लिए आज से रांची में टिकटों की बिक्री शुरू हो गयी। रात से ही क्रिकेट प्रेमी टिकट विंडो खुलने का इंतज़ार कर रहे थे। सुबह जैसे ही टिकटों की बिक्री शुरू हुई, देखते ही देखते क्रिकेट प्रेमियों की कतार लग गयी। स्टेडियम में मैच देखने के लिए इस बार 3000 से 18000 रुपये तक के टिकट मिल रहे है। 9 अक्टूबर को होने वाले मैच को देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी, यातायात पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह समेत जे.एस.सी.ए के अध्यक्ष एवं सचिव सहित अन्य सदस्य एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
#Ranchi #T20 #Cricket #Jharkhand #JSCA #Sports
Kanke, Ranchi | Oct 5, 2026