हत्या करने की मंशा से लाठियों से हमला कर, भाग गया था आरोपी, एक महीना बाद पुलिस ने धरदबोचा।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी-लालू पुत्र बाघ सिंह कुश्वाह निवासी ग्राम चापक थाना नगरा को ग्राम गढ़ की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपी के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त आलाजरर-लोहांगी लाठी जब्त की गई। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया। प्रकरण में शामिल 01 आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है, शेष फरारशुदा आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।