कच्चे मकान की चिंता खत्म, अब सिर पर है पक्की छत
सपने तब सच होते हैं जब सुशासन और जनहित की नीतियां ज़मीन पर उतरती हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत महासमुंद जिले के 10,903 ग्रामीण परिवारों का अपने पक्के और सुरक्षित घर का सपना साकार हुआ है। पारंपरिक पूजा-अर्चना, मंगल गीतों और रंगोली के साथ हितग्राहियों ने नए आशियाने में गृह प्रवेश किया।
"पक्के घर ने परिवार की सबसे बड़ी चिंता दूर कर दी। अब बारिश और गर्मी की मार से मुक्ति मिलेगी।"
— श्रीमती लक्ष्मीबाई, ग्राम भालूचुंवा (बागबाहरा)
"यह नया घर हमारे परिवार को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर कल की नई उम्मीद देता है।"
— श्री सुकसिंग, ग्राम घोयनाबाहरा
#PMAYG #PradhanMantriAwasYojana #GoodGovernance
#chhatttisgarh #mahasamund