#मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 19 अगस्त को #मैहर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मां शारदा लोक फेज-1 के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे और मैहर को करीब 256 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त का वितरण होगा। प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के जरिए राशि ट्रांसफर की जाएगी।
इस बार प्रत्येक पात्र लाड़ली बहना के खाते में कुल ₹1,750 आएंगे। इसमें ₹1,500 नियमित मासिक किस्त और ₹250 रक्षाबंधन के विशेष उपहार के रूप में अतिरिक्त राशि शामिल है। यानी इस महीने बहनों को सामान्य किस्त से ₹250 ज्यादा मिलेंगे।
सरकार के मुताबिक, इस पूरी राशि के लिए 2,148 करोड़ रुपये से अधिक का ट्रांसफर किया जाएगा। मुख्यमंत्री मैहर से प्रदेश की लाड़ली बहनों को यह सौगात देंगे, साथ ही मां शारदा लोक परियोजना के जरिए मैहर के धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देने की कोशिश भी होगी।
#breakingnewswala #MPNews #NewsUpdate