➡️ राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सघन जागरूकता अभियान 3.0 का जिले में शुभारंभ
➡️ 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ बुधवार को पीएमश्री जे.एच. कॉलेज बैतूल के अटल सभाकक्ष में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा किया गया।
विधायक डॉ पंडाग्रे ने कहा कि एड्स एक ऐसी बीमारी जिसके बारे में बीमार व्यक्ति समाज में बात करने में हिचकिचाता है। साथ ही किसी व्यक्ति को यह बीमारी हो जाये तो शायद ऐसा लगता है कि जीते जी ही उसकी मौत हो जाती है, लेकिन जरूरी नहीं है किसी व्यक्ति को कोई बीमारी होती है, तो उसमें उस व्यक्ति की गलती हो। एचआईवी इंसानों में फैलने वाला वायरस है, यदि कोई संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आये या संक्रमित निडिल के सम्पर्क में आये या एचआईवी या संक्रमित ब्लड या एचआईवी संक्रमित महिला से बच्चों को हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति को यह बीमारी हो जाती है तो उसके साथ सम्मान जनक व्यवहार करना चाहिये। वर्तमान में चिकित्सा जगत में इतनी प्रगति की है कि समय पर अगर बीमारी का पता लग जाए और वह उपचार लेना प्रारंभ कर दे उचित उपचार लेने पर लम्बे समय तक इस बीमारी के साथ व्यक्ति जी सकता है। हमें समाज को सशक्त जागरूक बनाना है, हम जागरूक रहे सही समय पर परीक्षण और उपचार करवायें।
जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पंवार ने बताया कि बीमारी से ज्यादा जरूरी है जागरूकता। आज का कार्यक्रम सघन जागरूकता अभियान है। हमें जागरूक रहने की आवश्यकता है, हम जागरूक रहेंगे तो बीमारी पर विजय प्राप्त कर सकेंगे, ऐसे व्यक्ति जो इस बीमारी से ग्रसित है उन्हें सहारा देना चाहिये। सभी युवा विभिन्न प्रकार के व्यसनों से दूर रहें, बीमारी हमारे पास नहीं आयेगी। युवा अपने अंदर की शक्ति का सर्जन करे तभी जागरूकता ला सकते हैं।
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ जगदीश घोरे ने कहा कि सघन जागरूकता अभियान 3.0 जिले में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। अभियान का उद्देश्य जन सामान्य में एचआईवी संक्रमण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि वे एचआईव्हीं संक्रमण के कारण बचाव के तरीके तथा एचआईवी जांच एवं उपचार आदि के संबंध में जागरूक हो सके तथा एचआईवी, एसटीआई जांच एवं उपचार सेवाओं को अधिकाधिक लाभ ले सके तथा एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के प्रति भेदभाव को समाप्त किया जा सके। उन्होंने छात्र-छात्राओं से एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में भी जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एचआईवी एड्स को लेकर भ्रम एवं अफवाहों से दूर रहकर सही और प्रमाणिक जानकारी को अपनाना आवश्यक है। सुरक्षा ही बचाव है का संदेश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की शंका होने पर बिना किसी संकोच एचआईवी की जांच व परामर्श कराया जाना चाहिये। जिले में एचआईवी जांच एवं परामर्श की सुविधा निःशुल्क एवं पूर्णतः गोपनीय है।
इस अवसर पर श्री विकास मिश्रा, श्री विक्रम वैध, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश परिहार, नोडल अधिकारी सिकल सेल एवं ब्लड बैंक डॉ अंकिता सिते, नोडल अधिकारी एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ हिमांशु धोटे, पूर्व डीटीओ डॉ आनंद मालवीय, कॉलेज प्रचार्या डॉ विद्या चौधरी, शहरी प्रभारी अधिकारी डॉ रत्नेश खाडे, डॉ छत्रपाल सिंह पंवार, एड्स काउंसलर सह डाटा मैनेजर श्री दिनेश भांवरकर, एपीएम श्री प्रकाश माकोडे, क्षय रोग एवं आईसीटीसी स्टाफ मौजूद रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026