Public App Logo
बिहार के पूर्णिया स्थित ऐतिहासिक झंडा चौक पर 14 अगस्त की आधी रात 12:01 बजे तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। यह अनोखी परंपरा 1947 से चली आ रही है। आजादी की घोषणा रेडियो पर सुनने के बाद स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर प्रसाद सिंह ने अपने साथियों के साथ पहली बार यहां तिरंगा फहराया था। तभी से हर साल स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत आधी रात को तिरंगा फहराकर करने की परंपरा जारी है। इस बार भी बड़ी संख्या में लोग झंडा चौक पहुंचे और भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्य विपुल सिंह ने तिरंगा फहराया। - Begusarai News