
मुंगेली जिले के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित
प्र
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय, रायपुर द्वारा आयोजित राज्यपाल पुरस्कार (2025) प्रमाण पत्र वितरण एवं अलंकरण समारोह में मुंगेली जिले के चार स्काउट-गाइड एवं रेंजर को सम्मानित किया । समारोह रायपुर स्थित लोकभवन के दरबार हॉल में आयोजित किया गया। समारोह में महामहिम राज्यपाल रमन डेका ,शिक्षा मंत्री मा गजेंद्र यादव, इंद्रजीत खालसा राज्य मुख्य आयुक्त,सचिव शिक्षा कमल प्रीत सिंह ने सम्मानित किया।
जिला शिक्षा अधिकारी एम एल पटेल मुंगेली ज़ी के आदेशानुसार जिले से चयनित चार प्रतिभागियों के नाम एवं उनकी संस्थाओं का उल्लेख किया गया है।
राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित प्रतिभागियों की सूची इस प्रकार है—
1. दीपक कश्यप — पिता श्री देवदत्त कश्यप, शासकीय पूर्व शाला लालपुर कला, विकासखंड लोरमी, जिला मुंगेली (स्काउट)।
2. स्वाति दिवाकर — पिता श्री रज्जू दिवाकर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली, जिला मुंगेली (गाइड)।
3. कीर्ति पाटले — पिता श्री प्रमोद नारायण पाटले, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली, रानी लक्ष्मीबाई रेंजर टीम, जिला मुंगेली (रेंजर)।
4. कुमारी भुवनेश्वरी यादव — एस.एल.एस. एकेडमिक स्कूल, मुंगेली, जिला मुंगेली (गाइडर एवं जिला प्रभारी)।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली के प्राचार्य कृष्ण कुमार नवरंग ने गाइड स्वाति दिवाकर एवं रेंजर कीर्ति पाटले सहित सभी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियाँ विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, सेवा भावना तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा विकसित करती हैं। राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करना इन गुणों और निरंतर परिश्रम का महत्वपूर्ण सम्मान है।
मुंगेली जिले के प्रतिभागियों की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी समाजसेवा, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगा।
@followers #BSG #BSGPerformance #BSGMungeli
#छत्तीसगढ़ #chhattisgarh #ChhattisgarhNews #chhattisgarhnewstoday #chhattisgarhnewsstatelivenews #ChhattisgarhNewsFlash #chhattisgarhnewsonline #ChhattisgarhNewsFeed
#लोरमी_को_सौगात #लोरमी_के_गौरव #लोरमीमुंगेलीन्यूज़ #lormimungelinews #छत्तीसगढ़_के_माटी #छत्तीसगढ़_महतारी
#LocalNews
#BreakingNews
#BigBreakingNews
#bigbreakingnewshindi
#todaynews
#IndiaNews
#NationalNews
#ViralNewsUpdate
#BigBreaking
#LatestUpdates
#LatestNews
न्यूज़ के लिए कृपया फॉलो करें धन्यवाद👇👇👇
https://www.facebook.com/LORMIMUNGELINEWS?sk=followers
Lormi, Mungeli | Nov 1, 2026