
ट्रैफिक चालान को लेकर बैठक हुई
दिनांक 12 .09. 26 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय श्री सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम के मार्गदर्शन में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, लखीसराय के प्रकोष्ठ में ट्रैफिक चालान मामले को लेकर बैठक की गई । बैठक की अध्यक्षता श्री पवन कुमार झा ने की ।बैठक के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार ,लखीसराय श्री विधानंद सागर ,श्रीमती सुमन चंद्रा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, लखीसराय, यातायात पुलिस उपाधीक्षक लखीसराय, जिला परिवहन पदाधिकारी लखीसराय एवं मोटर वाहन निरीक्षक लखीसराय उपस्थित रहे । बैठक में अधिक से अधिक पुलिस चालान, परिवहन चालान के मामले को चिन्हित करने का आदेश दिया गया। संबंधित पक्षकार को समय पर सूचित किया जाए ताकि वह अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन कर सके। अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान को लेकर हो उसके लिए प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया गया। प्रिंट मीडिया ,सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से प्रचार पर जोर दिया गया।