
सिरसा में तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार:3 युवकों की मौ-त, ड्राइवर फरार; तीसरे ने अग्रोहा ले जाते वक्त तोड़ा दम....
हरियाणा के सिरसा जिले में नाथूसरी चौपटा के गांव नहराना के पास सोमवार देर रात करीब 1 बजे कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 3 युवकों की मौत हो गई। तीनों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी।
जानकारी के अनुसार, टियागो कार भट्टू से चौपटा की ओर जा रही थी। नहराना के पास कार ने पीछे से तूड़े से भरी बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौ-त हो गई।
हादसे में तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिरसा के नागरिक अस्पताल से अग्रोहा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
मृतकों की पहचान
संदीप पुत्र सूबे सिंह, निवासी पीली मंदोरी, जिला फतेहाबाद।
कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ढाणी गोपाल।
नरेश पुत्र रणबीर, निवासी किरतान, जिला हिसार।
संदीप और कुलदीप की मौके पर मौ-त हुई, जबकि नरेश ने अग्रोहा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
चौपटा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि हादसे में 3 लोगों की मौ-त हुई है। नाथूसरी चौपटा पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रैक्टर चालक की तलाश और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #inld #abhaychautala #haryana #poltical #cmnayabsaini #hrcmnayab #haryanapoltical #viralharyana
Sirsa, Sirsa | Nov 10, 2026