मातृशोक में हरीश द्विवेदी के पैतृक गांव पहुंचे पूर्व विधायक जय चौबे, स्वर्गीय यशोदा देवी को अर्पित किए श्रद्धासुमन
संतकबीरनगर/बस्ती। खलीलाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता स्वर्गीय यशोदा देवी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने उनके पैतृक गांव तेलियाजोत, बस्ती पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
जय चौबे ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की अमूल्य धरोहर होता है। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।