पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने तीन आरोपियों पर की ईनाम की घोषणा
-------------
पुलिस अधीक्षक मऊगंज श्री सुरेन्द्र कुमार जैन ने तीन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो-दो हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपी संजीव सिंह उर्फ सिम्पू सिंह पिता गजराज सिंह निवासी ग्राम करह, आशीष साकेत पिता सुदामा प्रसाद साकेत निवासी ग्राम हर्दी तिवरियान तथा फरार आरोपी विक्रम कोल उर्फ बीके कोल पिता छोटेलाल कोल निवासी ग्राम भौआर की गिरफ्तारी पर ईनाम की घोषणा की है। आरोपी की गिरफ्तारी कराने अथवा इस संबंध में सूचना देने वाले को नगद ईनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक मऊगंज का होगा। ईनाम की घोषणा पुलिस रेग्युलेशन एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है।
Jansampark Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
#mauganj