शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याण शिविरों का आयोजन
----------------
सभी पात्र हितग्राहियों को अनिवार्यत: लाभान्वित करें - कलेक्टर श्री जैन
----------------
जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शासन के निर्देशों के अनुरूप 12 जून से 16 जून तक जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शिविर का नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन ने निर्देश दिये कि शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं के छूटे हुए पात्र हितग्राहियों के आवेदन पत्र भरवाकर उन्हें योजनाओं से अनिवार्यत: लाभान्वित करें। शिविरों के माध्यम से शासन की प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। शिविर में आमजनता से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों को संबंधित विभागों के माध्यम से सात दिन की समय सीमा में निराकृत करने की व्यवस्था भी की गई है। शिविरों में जिला और खण्ड स्तर के सभी अधिकारी शामिल हुए। शिविरों में प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, वय वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तथा अन्य योजनाओं के पात्र हितग्राहियों के आवेदन पत्र भरवाएं।
जिले के सभी जनपद पंचायतों एवं नगर परिषदों में 12 जून, 15 जून तथा 16 जून को सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जनपद पंचायत मऊगंज में आयोजित शिविर में अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय भी उपस्थित रहे तथा आमजनों से संवाद किया। जनपद पंचायत मऊगंज में आयोजित शिविर में 260 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 80 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष 180 आवेदनों में नियम समय में कार्यवाही की जायेगी।
Jansampark Madhya Pradesh
#mauganj
18 views | Rewa, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026