
पंजाब एंड सिंध बैंक की ग्राहक बैठक में बैंकिंग सेवाओं पर हुई चर्चा
पलिया-खीरी। पंजाब एंड सिंध बैंक, शाखा पलिया की ओर से ग्राहकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पाम रिजॉर्ट्स होटल, दुधवा रोड, पलिया में कस्टमर मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों की समस्याएं, सुझाव और बैंकिंग जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में पंजाब एंड सिंध बैंक के महाप्रबंधक राजीव बंसल, क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ अवधेश नारायण सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक बरेली अक्षित चौधरी तथा मुख्य प्रबंधक शाखा पलिया सुमित शर्मा मौजूद रहे।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों के लिए व्यापार ऋण, किसानों के लिए केसीसी ऋण, एआईएफ ऋण, फूड एवं एग्रो ऋण, मॉर्टगेज ऋण सहित बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही डिजिटल बैंकिंग सेवाओं और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों के बारे में भी ग्राहकों को जागरूक किया गया।
ग्राहकों ने बैंकिंग सेवाओं से जुड़े अपने अनुभव, समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। महाप्रबंधक राजीव बंसल के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों ने ग्राहकों द्वारा उठाई गई समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
बैठक में बैंक के सम्मानित ग्राहकों शेर सिंह, दलवंत सिंह, अनिल जायसवाल, सलिल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, गुरमीत सिंह, जसवंत सिंह, संजीव जायसवाल, मंजीत खैरा सहित अन्य गणमान्य ग्राहक मौजूद रहे।
बैंक अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की ग्राहक बैठक का उद्देश्य बैंक और ग्राहकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सरल, सुविधाजनक एवं प्रभावी बनाना है। #LakhimpurKheri #highlights #followers