
पुलिस से टकराने वाले केशव थलवाल अब सियासी मैदान में! ऋषिकेश से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
ऋषिकेश विधानसभा सीट से अब एक नया चेहरा सियासी मैदान में उतरने की तैयारी में है। टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर, लंबगांव निवासी केशव थलवाल, जो टिहरी पुलिस पर कथित अमानवीय व्यवहार के आरोपों को लेकर सुर्खियों में आए थे, अब विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं।
केशव के मुताबिक, मामला फिलहाल नैनीताल हाईकोर्ट में विचाराधीन है और लगाए गए आरोप अभी सिद्ध नहीं हुए हैं। हालांकि इस पूरे प्रकरण के बाद केशव की पहचान उत्तराखंडभर में बनी और उन्होंने सोशल मीडिया के साथ-साथ धरातल पर भी अपनी मजबूत पकड़ बनाई।
बताया जा रहा है कि फेसबुक पर एक लाख से अधिक लोग केशव को फॉलो करते हैं, जबकि उनकी सोशल मीडिया वीडियो को लाखों लोगों तक पहुंच मिलती है। इसी जनसमर्थन को अब केशव राजनीतिक ताकत में बदलना चाहते हैं।
न्यूज नेटवर्क से बातचीत में केशव थलवाल ने साफ कहा कि वह किसी राजनीतिक पार्टी के बैनर तले नहीं, बल्कि निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर ऋषिकेश विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।
केशव का कहना है कि समाज में आज भी बड़ी संख्या में गरीब और बेबस लोग हैं, जिनकी आवाज सरकारी तंत्र तक नहीं पहुंच पाती। अगर जनता उन्हें विधानसभा भेजती है तो वह आम आदमी की आवाज सदन में उठाएंगे और जनता के हक के लिए संघर्ष करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस समेत विभिन्न सरकारी विभागों में बैठे भ्रष्ट लोगों के खिलाफ आवाज बुलंद करना उनकी प्राथमिकता होगी और जनता के साथ अन्याय करने वालों को सबक सिखाने के लिए वह संघर्ष करेंगे।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है—
सोशल मीडिया पर केशव थलवाल को मिलने वाला समर्थन क्या वोट की ताकत में भी बदलेगा?
क्या एक लाख से ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोअर्स वाला यह चेहरा ऋषिकेश की सियासत में बड़ा उलटफेर कर पाएगा?
फिलहाल केशव के ऐलान ने ऋषिकेश विधानसभा की सियासी हलचल जरूर बढ़ा दी है। आने वाले चुनाव में उनका दावा कितना मजबूत साबित होता है, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।
#KeshavThalwal #Rishikesh #betalghatnews #RishikeshAssembly #UttarakhandPolitics #UttarakhandElection #UttarakhandNews #TehriGarhwal #Pratapnagar #Lambgaon #IndependentCandidate #KeshavThalwalForRishikesh #जनताकीआवाज #ऋषिकेश #उत्तराखंड #उत्तराखंडराजनीति #विधानसभाचुनाव #निर्दलीय #केशवथलवाल #जनताकीसियासत #UttarakhandNewsNetwork
Keshav Singh